फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर शनिवार की रात 12 बजते ही जिले के शिवालय 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठे। मध्यरात्रि के साथ ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक का क्रम शुरू हो गया, जो रविवार देर रात तक चलता रहा। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शनिवार की देर शाम से ही कांवड़िओं की टोलियां गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर बढ़ने लगे थे। कई श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में विशेष सजावट की गई थी। फूलों और रोशनी से सजे मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। कांवड़ियों ने 'बोल बम' के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.