हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- श्रावण मास में शिवरात्रि के चलते नगर और क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश समेत विभिन्न पावन तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने मंगलवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। नगर के श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार रात तक बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच गए । यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेकशिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ वहीं डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त मंगलवार दोपहर तक मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। जलाभिषेक को लेकर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.