रिषिकेष, फरवरी 11 -- ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक वीरभद्र महादेव मंदिर समिति की ओर से बुधवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकारों की छवि आकर्षण का केंद्र बनी। इस दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। बुधवार को वीरभद्र महादेव मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत रघुवीर गिरी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार मंदिर समिति की ओर से पहली बार शोभायात्रा निकाली गई है। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा बैराज मार्ग, कोयल ग्रांट, पुरानी चुंगी, हरिद्वार मार्ग, त्रिवेणी घाट चौक, आंबेडकर चौक, तिलक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.