आगरा, जून 12 -- बैंडबाजों, ढोल और मंजीरों की धुन पर शिव महापुराण कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से कमला नगर स्थित सुभाष नगर के शिव मंदिर से 251 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीतांबर परिधान पहने महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में भाग लिया। सुबह आठ बजे जैसे ही कलश यात्रा मार्गों से गुजरी, स्वागत और दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा कथा स्थल सुभाष नगर चौराहा पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यासपीठासीन कार्ष्णि मयंक उपाध्याय महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।शाम तीन बजे से आरंभ हुई शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन कार्ष्णि मयंक उपाध्याय महाराज ने शिव पुराण का...