शामली, अगस्त 7 -- शामली। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति के लिए हरियाणा की महिला दल की दर्जनों महिला उठाई कांवड शामली से होकर गुजरी। कांवड यात्रा में महिलाओं की भारीदारी ने नई मिशाल पेश की और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को ग्लोबल शांति केयर कांवड सेवा शिविर में भव्य स्वागत किया गया। गुरूवार को हरियाणा के भैणी सुरजन निवासी महिला दल की प्रमुख व फैशल डिलाईनर रितु इंसा ने दर्जनों महिलाओं व युवतियों के साथ हरिद्वार से पहली बार कांवड उठाई है। वह 151 लीटर गंगाजल लेकर अपने गणत्वयों की ओर बढती जा रही है। एक जैसी टी-शर्ट में महिला कांवडियों के जत्थे को देख कर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन हो रहा है। यह भी पढ़ें- दूसरे प्रदेशों के कांवड़िया बढ़ रहे अपने शिवालयों की ओर शामली पहुंचने पर सभी महिला कांवडियों का शहर के कैराना रोड स्थित...