हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना
हरदोई, जुलाई 21 -- मल्लावां। सावन माह के आगमन के साथ ही कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की शाम मल्लावां क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। जत्थे में भगवंत नगर, शाहाबुद्दीनपुर, तेजीपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 20 युवा शामिल हैं। यात्रा प्रारंभ करने से पहले सभी कांवड़ियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित और शिवम ने बताया कि जत्था हरिद्वार पहुंचकर प्रातः लगभग चार बजे पवित्र गंगा जल भरेगा। इसके बाद सभी श्रद्धालु जल लेकर वापस लौटेंगे। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा : हरिद्वार से कांवड़ लाने की तैयारी में जुटे शिव भक्त क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.