हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा शिवालय, आज उमड़ेगी भीड़
जौनपुर, अगस्त 10 -- जौनपुर, संवाददाता। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। जिले के प्रमुख शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव मंदिर, गौरीशंकर महादेव मंदिर और दियावां महादेव मंदिर में ज्यादा भीड़ होगी, इसलिए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जगह जगह लोग रूद्राभिषेक का भी आयोजन करेंगे। सावन में सोमवार को पड़ने वाली त्रयोदशी के पावन अवसर पर सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम में जलाभिषेक के लिए प्रयागराज से गंगाजल लेकर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। 'बोल बम' के जयकारों और डीजे पर गूंजते शिव भजनों के बीच कांवरियों के जत्थे नाचते-गाते लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सावन की दूसरी सोमवारी आज, बाबा को जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ पैरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.