दरभंगा, फरवरी 16 -- सिंहवाड़ा। महाशिवरात्रि के मौके पर जाले, सिंहवाड़ा, कमतौल, सिमरी आदि क्षेत्र हर-हर महादेव के नारे से गूंजता रहा। रतनपुर स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ, सिंहवाड़ा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ, मनमा स्थित मनवेश्वर नाथ सहित अन्य शिव मंदिरों पर अलसुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जोगियारा के महादेव स्थान, पकटोला, मुरैठा तथा रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान शिवालय में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की अपार भीड़ देखी गई। अधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर मंदिर परिसर छोटा पड़ गया। श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से पवित्र जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं, ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक महत्व के गौतमकुंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल लेकर गंगेश्वरस्थान एवं बाबा बटेश्वर स्थान सिंहवाड़ा पहुंचे। करीब दो दर्जन श्रद्धालु दंड प्रणाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.