बरेली, फरवरी 16 -- फरीदपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार रात से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह होते-होते मंदिरों के बाहर कई सौ मीटर लंबी कतारें लग गईं। पांडवकालीन पहलेश्वरनाथ मंदिर, पंचेश्वरनाथ मंदिर, सिद्ध बाबा व सिसैया के शिवमंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिर के महंत बाबा गोपाल दास ने बताया कि मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम शिव मंदिरों में महाआरती से पहले भगवान शिव की बारात निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.