संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का पर्व शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में रविवार को पूरी आस्था और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। शिवालयों में भोर से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। बम-बम भोले के उद्घोष के साथ घंटे घड़ियाल गूंजे। हर कोई भोले की भक्ति में रंगा नजर आया। देर शाम शिवालय रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग नजर आए। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भोर के चार बजे से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के सीता रोड मूंछों वाले शिव मंदिर, सुभाष रोड शिव मंदिर, मोहल्ला मोती शिव मंदिर, मौलागढ़ शिव मंदिर, बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर, छाबड़ा के प्राचीन झारखण्ड शिव मंदिर समेत गली मोहल्लों के शिव मंदिरों में भोर के चार बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। शिवभक्त अपनी पूजा की थाली सजा कर मंदिर में पहुंचे और देवों के देव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.