गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। जलाभिषेक का सिलसिला भोर से प्रारंभ होकर देर शाम तक निरंतर चलता रहा। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का भांग, धतूरा, हल्दी, रोली, अक्षत, बेलपत्र आदि से विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन व समितियों के सदस्य सक्रिय रहे। सेठिया मोहल्ला स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं जहानाबाद स्थित शिव मंदिर पर भी जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.