बांका, अगस्त 6 -- बांका, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरा कांवरिया पथ "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान है। श्रद्धालु कठिन यात्रा और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना बाबा के दर्शन की आस्था लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सुहावना मौसम रहने और बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं के कारण कांवरियों को काफी राहत मिली। तेज धूप नहीं रहने से पैदल यात्रा अपेक्षाकृत सहज रही, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कांवरिया पथ पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब, सेवा और मनोरंजन से दूर हो रही शिवभक्तों की थकान कांवरिया पथ पर जगह-जगह सेवा शि...