हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से गूंजा बटेश्वर
भागलपुर, अगस्त 18 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कहलगांव और बटेश्वर में रविवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। अहले सुबह से ही बटेश्वर का पूरा परिक्षेत्र जय बटेश, बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट और बटेश्वर में गंगा स्नान एवं शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बटेश्वर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित किया। वहीं, कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट के विभिन्न घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर और बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Godda New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.