श्रावस्ती, अगस्त 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। कजरी तीज पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। विभूतिनाथ में तो रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। आधी रात में 12 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ तो शाम तक होता रहा। मंदिर पहुंचने वाले लोगों के लिए रास्ते में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं लोगों ने कजरी तीज का व्रत रख कर पूजा पाठ किया। कजरी तीन पर कांवरिए जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पांडवकालीन विभूतिनाथ शिव मंदिर में नेपाल समेत आसपास के कई जिलों के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रात के बाद से ही श्रद्धालु लाइन में लग गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, पुष्प, अक्षत, शहद, भांग, धतूरा, दूध व पार्वती कुंड से लाए गए जल से देवादिदेव महादेव का जलाभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.