हाजीपुर, फरवरी 16 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र महाशिवरात्रि पर रविवार को पूरा शहर आध्यात्मिक चेतना और वैदिक परंपरा के प्रकाश से प्रकाशित हो उठा। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, बम बम भोले, के साथ वैदिक मंत्रों के जयघोष से शिवालय, देवालय और मठ मंदिर गूंज उठे। जिलेभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। शिवालयों और मठ मंदिरों में अहले सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर नगर महादेव पतालेश्वर नाथ मंदिर से भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य शिव बारात की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। दूसरी ओर आवासीय परिसरों में भी शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा और पूजा अर्चना की। अहले सुबह से ही पूजा अर्चना और दर्शन के लिए शिवालयों और मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भोले ब...