हर-हर गंगे-जय मां गंगे गूंजा, भव्यता से उतारी आरती
प्रयागराज, मई 19 -- गंगा महोत्सव के तीसरे दिन हरिहर गंगा आरती समिति के रामघाट स्थित मंच पर भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती की गई। समिति के संयोजक अवधेश चंद्र गुप्त की अगुवाई में हुई आरती के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल रहे। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के बीच सांसद ने गंगा मैया का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि गंगा मैया हमारी सांस्कृतिक चेतना व भारतीय जनमानस का आधार हैं। मंच पर भजन गायिका पूजा अग्रवाल व साथियों ने गणपति वंदना व शिव स्त्रोत के बाद गंगा मैया को समर्पित एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्त, पूर्व विधायक लाल बहादुर, पियूष अग्रवाल, प्रमोद पांडेय, संजय कुमार, विपुल मित्तल, प्रतापगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.