बदायूं, जनवरी 16 -- कछला, (बदायूं) संवाददाता। जनपद में मकर संक्रांति का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं नें गंगा में जाकर आस्था की डुबकी लगाई और हर-हर गंगे हर हर महादेव की जय घोष की। जिससे गंगा घाट पर महौल भक्तिमय हो गया और लोगों ने गंगा घाट पर जाकर दान पुण्य भी किया है। तमाम जगह भंडारे गंगा घाट पर लगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसर मौजूद रहे। गुरुवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर सुबह घना कोहरा और शीतलहर के चलते श्रद्धालुओं की संख्या गंगा घाट काफी कम रही। दोपहर के समय कोहरा छटने पर श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी तो शीतलहर भी आस्था के आगे बौनी नजर आई। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे जय घोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के दौरान गंगा तट पर नगर पंचायत की ओर से शीत लहर से राहत के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.