प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- कुंडा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शिव भक्त गंगा घाटों पर पहुंचे। भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाई और जल भरा। इसके बाद बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पर भगवान शिव का पूजन जलाभिषेक किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे भीड़ बढ़ती गई। देर शाम तक भगवान शिव के जलाभिषेक और हर हर महादेव, बम बम भोले का जयकारा गूंजता रहा। बाबा झारखंडेश्वरनाथ धाम, नर्मदेश्वर महादेव, गौरीशंकर महादेव के साथ ही ग्रामीण अंचलों के शिवालयों पर भी शिव भक्तों की भीड़ रही।महाशिवरात्रि के मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन का फोकस पूरी तरह बाबा हौदेश्वरनाथ मंदिर और उसके आसपास रहा। लेकिन रास्ते में लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। बानेमऊ से लेकर गोपालगंज, शाहपुर गेट तक लोगो को भीड़ का सामना करना पड़ा। जाम के झाम में लोगो को काफी देर परेशान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.