हापुड़, अप्रैल 2 -- चैत्र पूर्णिमा पर गंगा नगरी बृजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोषों के संग पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराकर पुरोहितों को दक्षिणा देकर धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे गरीब बेसहारों लोगों को भी भोजन कराकर दान दिया।गुरुवार को चैत्र माह की पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा किनारे पर पहुंच गए। बुधवार की देर शाम से ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,पंजाब सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के आवागमन के बाद आरती प्लेटफार्म, धर्मशाला और बाजारों में भीड़ बढ़ गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गंगा नगरी की रौनक बढ़ गई।गुरुवार की सुबह ब्रह्म मु...