गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक एवं पौराणिक सूर्यकुंड धाम में मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने गंगा स्तोत्रम पाठ के बीच हर हर गंगे का उदघोष कर सूर्यकुंड धाम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा उत्सव के अवसर पर सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में पुरोहितों द्वारा ब्रह्म मुहूर्त से ही मां गंगा का विशेष पूजन प्रारंभ हो गया। दिवस विशेष पर सबसे पहले मां गंगा, भगवान शिव एवं सूर्य नारायण का षोडशोपचार पूजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने 151 गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ कर गंगाष्टक मंत्र के साथ मां गंगा और सूर्यनारायण को आर्ध्य अर्पित किया। यह भी पढ़ें- आस्था, संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम बनी कहलगांव की ...