भागलपुर, अप्रैल 28 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के अरसंडीह गांव स्थित हर-हर गंगेश्वर महादेव मंदिर में पिछले तीन महीनों से चल रहा रंग-रोगन कार्य पूरा हो गया है। कार्य पूर्ण होने से मंदिर का स्वरूप आकर्षक हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ललन कुमार ने बताया कि मंदिर को नया रूप देने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर सामूहिक प्रयास किया। मंदिर कमेटी के सुरेश पंडित, हरिलाल महतो, अजीत यादव, श्याम बाबा, विकास यादव, पंकज यादव और पेंटर पप्पू पंडित आदि ने सहयोग करकार्य को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...