झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। हर-हर महादेव, हर-हर, बम-बम के जयकारों के बीच गुरुवार को ओरछा मध्य प्रदेश से कांवड यात्रा रानी के शहर झांसी पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। संत-महंतों सहित हजारों भक्तों ने इसमें भाग लिया। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के बैनर तले जहा-जहां से यात्रा गुजरी लोगों का काफिला साथ हो लिया। श्री श्री सिद्धेश्वरपीठ में शिवजी का जलाभिषेक किया गया। यात्रा पर शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर में सवार होकर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व आईजी आकाश कुलहरि ने फूलों की बारिश की। इस दौरान भगवान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें करीब 12 हजार भक्तों ने शिरकत की। मध्य प्रदेश के रामराजा सरकार ओरछा धाम से सुबह कांवड़ यात्रा शुरू हुई। कई 8-10 किमी लंबी यात्रा ...