नई दिल्ली, जुलाई 9 -- जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को उनके परिसर में उपलब्ध हर किताब की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें यह प्रमाणित करने वाला सर्टिफिकेट जारी करना होगा कि उनकी संस्था में कोई 'आपत्तिजनक या गलत सामग्री' वाली किताब नहीं है। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन कश्मीर द्वारा 6 जुलाई को जारी आदेश में सभी हेड्स ऑफ इंस्टीट्यूशंस (HOIs) को अपने स्कूलों, लाइब्रेरी, क्लासरूम, स्टाफ रूम और कार्यालयों में रखी सभी किताबों ( चाहे हाल ही में खरीदी गई हों या पुरानी ) की पूरी स्क्रीनिंग करने को कहा गया है। आदेश के अनुसार, स्क्रीनिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पुस्तक में ऐसा कंटेंट न हो जो.किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाएछात्रों के लिए अनुपयुक्त होदेश के कानू...