हर सोमवार जिला अस्पताल में होगी नेत्ररोग ओपीडी
बरेली, जून 23 -- प्रमाण पत्र की खातिर सीएमओ कार्यालय आए दिव्यांगों को अब नेत्र संबंधी चिकित्सकीय परीक्षण के लिए 300 बेड अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब हर सोमवार को जिला अस्पताल में नेत्ररोग की ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इससे दिव्यांगों को काफी सहूलियत होगी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगों की काफी भीड़ रही। भीषण गर्मी में पंखे की हवा भी गर्म लग रही थी। रही-सही कसर कार्यालय में लगे एसी पूरा कर रहे थे जिसकी गर्म हवा सीधे शिविर में बैठे दिव्यांगों पर पड़ रही थी। सोमवार को निरीक्षण करने पहुंची एडी हेल्थ ने अधिकारियों से बातचीत के बाद निर्देश दिया कि हर सोमवार को जिला अस्पताल में नेत्ररोग ओपीडी चलाई जाए। यह भी पढ़ें- दिव्यांग जांच बोर्ड में पैनल के डॉक्टर नदारद, प्रमाण पत्र बनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.