काशीपुर, अप्रैल 21 -- जसपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोजपा विधानसभा चुनाव में हर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। मंगलवार को सत्यम पैलेस में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने चुनाव में प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्रवण जैन, डॉ. विपिन, उमेश कुमार, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, आशीष कुमार समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...