शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज और एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने दिए हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाते हुए रैंकिंग सुधारने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर कुत्ता, बंदर, सांप अथवा अन्य विषैले जीव-जंतुओं के काटने पर लगने वाली वैक्सीन उपलब्ध है। प्रभावित व्यक्ति अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर तत्काल उपचार और टीका लगवा सकते हैं। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि कहीं भी वैक्सीन की...