हर सिपाही से 2000 वसूली के आरोपों पर पहला ऐक्शन, दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मी हटाए गए
नई दिल्ली, मई 12 -- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के सनसनीखेज आरोपों पर पहला ऐक्शन हुआ है। सिपाही ने गणना प्रभारी व अन्य पर 2000 रुपए हर महीने लेने का आरोप लगाते हुए एक के बाद एक चार वीडियो जारी किए थे। सिपाही के आरोपों की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। गणना कार्यालय के एक दारोगा, हेड कांस्टेबल समेत 12 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि यह भी बताया गया है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए इन पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। सिपाही ने यह भी कहा था कि जिन लोगों पर उसने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है, उन लोगों को ही मामले की जांच दे दी गई है। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा गया है कि भ्रष्टाचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.