हर साल Rs.20 का प्रीमियम, Rs.2 लाख का फायदा! जबरदस्त है मोदी सरकार की योजना
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कई योजनाएं शुरू की गई थीं। इनमें से दो बड़ी योजना बीमा कवर को लेकर थी। इन दोनों ही बीमा योजना के लिए सालाना मामूली प्रीमियम रखा गया। इसमें भी एक योजना ऐसी है, जिसका प्रीमियम सिर्फ 20 रुपये है। इस योजना का नाम- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (PMSBY) है। इस योजना का सालाना प्रीमियम सिर्फ 20 रुपये है। आइए डिटेल में योजना के बारे में जान लेते हैं।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना यह एक साल की पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है। यह योजना दुर्घटना के कारण मृत्यु/विकलांगता के लिए कवरेज देती है। इसके लिए 18 से 70 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। ये उन लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है जिनका बैंक अकाउंट है और जो इसमें शामिल होने और ऑटो-डेबिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.