अररिया, जुलाई 1 -- फुलेन्द्र कुमार मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता। यह भी पढ़ें- हर साल बाढ़ व कटाव का मचाता है तांडव, करोड़ों का होता है नुकसान अररिया जिले व इसके सीमावर्ती क्षेत्र हिमालय से निकलने वाली विभिन्न नदियों की गोद में है। इस जिले होकर करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी नदियां निकलती है जो हर साल बाढ़ व कटाव का तांडव मचाती है। लेकिन इनमें तीन-चार नदियां बाढ़ से अत्यधिक तबाही मचाती है। इससे जहां सड़कें टूट जाती है, वहीं पुल-पुलिये भी ध्वस्त हो जाती है। कच्ची घरें गिर जाती है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो जाती है। जानमाल की भी काफी क्षति होती है लेकिन दुखद पहलू ये है कि बाढ़ से निजात दिलाने के लिए अभी तक जिले में कोई ठोस पहल नही हुई है। बाढ़ के साथ कटाव की समस्या भी विकराल बनी हुई है। महानंदा बेसिन योजना भी अभी तक पूरी तरह कार्यरूप नही लिया है।...