हर साल बाढ़ से ग्रामीण होते हैं परेशान: पप्पू यादव
बगहा, सितम्बर 29 -- बेतिया, हिंदुस्तान टीम। पूर्णिया के सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोमवार को वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के आवास पर पत्रकारों से कहा कि बिहार को हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। इससे घर, मवेशी और फसलें प्रभावित होती हैं। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित होना पड़ता है। बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार से ठोस पहल करें। बार-बार तटबंध टूटने पर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की। उन्होंने तटबंध निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, अभियंताओं और संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अफसरों ने गांववालों का फोन तक नहीं उठाया; दहशत में लोग बाढ़ प्रभावित किसानों के तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.