नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के हितों को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा भारतीय पेशेवरों के लिए न्यूजीलैंड में हर साल 5000 अस्थाई वीजा का प्रावधान किया गया है, जिसमें आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा, निर्माण, योग, आयुष और शेफ जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को लाभ होगा। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में करीब पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इसके तहत भारतीय कंपनियों को न्यूजीलैंड के बाजार में कई उत्पादों पर शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। यह भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज पूरा होगा इसका फायदा भारतीय दवा और मेडिकल उपकरण क्षेत्र को भी होगा। मंजूरी...