हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के किसानों के लिए गौला नदी से हो रहा भू-कटाव हर साल बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आई गौला नदी ने खेतों की कटान तेज कर दी है, जिससे इस बार भी कई एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी के आगोश में समा चुकी है। नदी के उग्र रूप से इंद्रानगर, हाटा ग्राम, संजय नगर, रावत नगर, शीशमाणी और खुरियाखत्ता क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...