नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दिल्ली और आसपास के शहरों में गहरे प्रदूषण का असर है। हर सांस जहरीले प्रदूषित हवा के कणों से खतरनाक साबित हो रही। साल दर साल इस समस्या में इजाफा ही हो रहा और दो साल पहले लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की रिपोर्ट में पाया गया कि प्रदूषित हवा के संपंर्क में लंबे टाइम तक रहने की वजह से हर साल इंडिया में डेढ़ मिलयन मौतें बढ़ जाती हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (FICCI) की है जिसके मुताबिक मौत का आंकड़ा हर साल लगभग 2 मिलियन या 20 लाख का है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत के इन शहरों की हवा इतनी दूषित हो कैसे रही है। दरअसल, हवा में मौजूद प्रदूषण 2.5 माइक्रोमीटर से छोटे डायमीटर के पार्टिकल होते हैं। जिसमे से सबसे खतरनाक है PM2.5, ये फेफड़ों और ब्लड में गहराई तक जाता है और भारत में हेल्थ का ...