बागेश्वर, अप्रैल 24 -- बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्वागत किया गया, जिसमें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ विधायक पार्वती दास, कपकोट सुरेश गड़िया, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्यक्ष ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शहर की जो भी समस्या होगी उसका सभी लोगों के साथ बैठकर निदान किया जाएगा। चाहे शिविर लाइन हो, जंगलों में आग की समस्या इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सभी ब्लाक प्रमुख सभी मंडलों के अध्यक्ष सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मंत्री कैड़ा ने महिला विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...