कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हर सफलता छात्रों को आगे बढ़ने और उनको कुछ नया करने और सीखने की प्रेरणा देती है। यह बात ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने कही। बातचीत के दौरान बताया कि तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के ओम राज ने 4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें 11 राज्यों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ऐसे में इस विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओम राज का सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इस मुकाबले में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता का कहना है कि इस प्रकार की सफलताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी समेत निदेशक मनीष कपसिमे, सीओओ तनिष्क सेठ ने प्रसन्नता जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...