दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिरौल, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम एवं किरतपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी सीओ एवं बीडीओ से लंबित आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से फीडबैक लिया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो। उन्होंने सीओ से रिवर्ट/वापस किए गए आवेदनों के संबंध में समीक्षा की तथा सीओ को रिवर्ट किए गए आवेदनों को सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदन में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.