नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार में कैबिनैट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को राजौरी गार्डन क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत के पेयजल, सीवेज लाइनों का पुनर्निमाण व अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर सड़क, हर सीवर लाइन को नया और मॉडर्न बनाने का संकल्प है। सिरसा ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 10-11 वर्षों के कुशासन के कारण दूषित पानी और सीवेज की जो समस्याएं विरासत में मिली हैं, उनसे अब दिल्ली की जनता को जल्द राहत मिलने वाली है। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष बुनियादी ढांचे पर 32 हजार करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडीचर निर्धारित किया है जो पिछले वर्ष के 30 हजार करोड़ से अधिक है। यह निवेश दिल्ली के हर क्षेत्र में बदलाव लाने वाला साबित होगा। सरकार हर विधानसभा क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.