नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- HCL Tech Q2 dividend 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए। दूसरी तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.18% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी सालाना आधार पर 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।मुनाफा 21% बढ़ा HCL टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट (PAT) 5,132 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 4,236 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह क...