नई दिल्ली, मई 22 -- Eicher Motors share price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1520 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1362 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि प्रॉफिट में 12% की बढ़ोतरी हुई है। दोपहिया वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कुल रेवेन्यू में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 6080 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5,241 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 20% बढ़कर 1,514 करोड़ रुपये हो गया। रॉयल एनफील्ड ने चौथी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा 3,13,811 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी ...