नई दिल्ली, जनवरी 29 -- ITC Q3 Result: आटा से सिगरेट तक के कारोबार में सक्रिय कंपनी-आईटीसी लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीज जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही का मुनाफा मामूली रूप से बढ़कर 5018 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसने 5013 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 21,707 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 20,350 करोड़ रुपये था।डिविडेंड का ऐलान आईटीसी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड का भुगतान 26 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। आईटीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.