हर शेयर पर 12 रुपये डिविडेंड, टाटा की कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- TCS Q1 result: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.61 प्रतिशत बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,760 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर करीब 14 प्रतिशत बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की। कंपनी ने इसके लिए 15 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट और 31 जुलाई, 2026 को पेमेंट डेट तय किया है। इस बीच, गुरुवार को टीसीएस का शेयर 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,047.75 रुपये पर बंद हुआ।कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.