नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में बुधवार 11 नवंबर को हलचल देखने को मिल सकती है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने हर शेयर पर 1900 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 19 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो निवेशक इस बंपर डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए बुधवार 11 नवंबर कंपनी के शेयर खरीदने का आखिरी मौका होगा। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2026 फिक्स की है। 25 नवंबर है डिविडेंड पेमेंट की तारीखदिग्गज FMCG कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने 28 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1900 पर्सेंट (हर शेयर पर 19 रुपये) का अंतरिम डिवि...