पूर्णिया, मई 21 -- केनगर, एक संवाददाता।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी 14 प्रखंडों में सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग को लेकर विशेष पहल शुरू की गई है।

विशेष पहल ईंधन संरक्षण, सरकारी खर्च में कमी तथा पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शुक्रवार को 'नो व्हीकल डे' मनाने का निर्देश जारी किया गया है। जानकारी देते हुए केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा 17 मई 2026 को निर्गत पत्रांक 1738 के माध्यम से केनगर प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जिला स्तरीय बैठकें अब वीडियो कॉन्फ...