रुद्रपुर, जुलाई 17 -- दिनेशपुर, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर में शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्र तथा जनपदीय मंत्री विवेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवेशन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि राजकीय शिक्षक संघ के इतिहास में पहली बार प्रत्येक शिक्षक को सीधे मतदान का अधिकार दिया गया है। पहले प्रत्येक दस शिक्षकों की ओर से एक प्रतिनिधि (डेलीगेट) मतदान करता था, जबकि अब प्रत्येक सदस्य स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में भाग ले सकेगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: संगठन को मजबूत करने वाले प्रत्याशी को...