गाजीपुर, अप्रैल 30 -- गाजीपुर। आजमन की शिकायतों की शत प्रतिशत जनसुनवाई और उसके गुणवतापूर्वक निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने एक मई से नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक आवेदक के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाने की उसे रसीद दी जाएगी। रसीद में जांचकर्ता अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया जायेगा। इससे आवेदक अपनी शिकायत के संबंध में कार्यवाही की जानकारी कर सकेगा। प्रत्येक आवेदन पत्र को दो दिवस के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा। थाना स्तर पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन पत्र को आनलाइन फीडिंग की जाएगी। इसके अलावा थाना स्तर पर 24 घंटे एक उप निरीक्षक तथा एक-एक पुरुष व महिला आरक्षी को जनसुनवाई के लिए नियुक्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस आयुक्त ने थाने का निरीक्षण किया थाने पर जन सुनवाई में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.