हाजीपुर, मई 30 -- शिक्षा मंत्रालय की वन नेशन,वन स्टूडेंट आईडी पहल के तहत अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार अपार दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में अपार आईडी बनाने एवं सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को सभी स्कूलों में विशेष अभियान का आयोजन किया गया। बताते चले कि अपार यानी ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह हर छात्र-छात्रा के लिए 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या है। इसे एक राष्ट्र,एक छात्र, एक पहचान के तहत लॉन्च किया गया है। इसमें छात्र का नाम,जन्म तिथि, कक्षा, स्कूल और शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। हर शनिवार को स्कूल में अपार आईडी जनरेशन कैंप लगेगा। जिन बच्चों की आईडी नहीं बनी है,उनके आधार और पेरेंट कंसेंट लेकर आईडी बनाई जाएगी। पुरानी आईडी का सत्यापन और करेक्शन भी होगा। अभिभावकों को...