सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे मनाया जाएगा। इस दिन छात्र-छात्राएं बिना स्कूल बैग के विद्यालय आएंगे और नियमित पाठ्यक्रम की जगह खेल-कूद, कला, संगीत, योग, कहानी, सामान्य ज्ञान, बागवानी, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं。 यह भी पढ़ें- हर चौथे शनिवार होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीनो बैग डे का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालयी शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें र...