हर शनिवार नगर निगम में रहेगा 'नो व्हीकल डे'
रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर केंद्र सरकार के संदेश के क्रम में रुद्रपुर नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रत्येक शनिवार को 'नो व्हीकल डे' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शनिवार के दिन निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान और उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आमजन में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल, ई-रिक्शा, सार्वजनिक परिवहन या पैदल आने जैसे वैकल्पिक साधनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.