हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में मनेगा बैगलेस-डे
आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़,संवाददाता। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हर शनिवार को बैगलेस-डे मनाया जाएगा। बैगलेस डे अभियान 22 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग और किताबों के बोझ से मुक्त रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार खेलकूद, कला, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
गतिविधियों का कैलेंडर बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दस बैगलेस-डे का कैलेंडर जारी किया है। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय और 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। विभाग के अनुसार बैगलेस -डे का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता,व्यवहारिक ज्ञान और कौशल का विकास करने के साथ ही विद्यालय के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। बैगलेस-डे प्रत्येक स्कूलों में दस शनिवार तक आयोजित किया जाएगा। इनमें कला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.