हर व्यक्ति से एक पौधा लगाने की अपील
रांची, जुलाई 11 -- रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने मानसून के मद्देनजर राज्यभर की जिला व शाखा इकाइयों में पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया है। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल और महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी सदस्यों से अपने क्षेत्र में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता जरूरी है और वर्षा ऋतु इसके लिए सबसे उपयुक्त समय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.